Common Current Account Mistakes: करंट अकाउंट (Current Account) बिजनेस से जुड़े लेन-देन को आसान बनाने के लिए बेहद जरूरी होता है। इसमें आप बिना ज्यादा लिमिट के पैसे जमा कर सकते हैं और निकाल भी सकते हैं, लेकिन यह एक जीरो-ब्याज खाता होता है। अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो आपको अनावश्यक चार्ज और पेनल्टी का सामना करना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में आपको उन गलतियों के बारे में ही जानकारी दे रहे हैं, जो अधिकतर लोग करते हैं और जिनसे बचना जरूरी है-
अपने करंट अकाउंट को लेकर कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां (Photo: iStock)
गलत अकाउंट को चुनना
हर बैंक अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से करंट अकाउंट ऑफर करता है। अगर आप अपने बिजनेस की जरूरतों (जैसे ट्रांजैक्शन की संख्या, बैलेंस आदि) को समझे बिना अकाउंट खोलते हैं, तो बाद में परेशानी हो सकती है। जैसे-जैसे आपका बिजनेस बढ़े, अकाउंट को अपग्रेड करना जरूरी हो जाता है।
न्यूनतम बैलेंस बनाए न रखना
अक्सर लोग बैंक द्वारा तय न्यूनतम बैलेंस को बनाए नहीं रखते, जिससे पेनल्टी लगती है। इसलिए अकाउंट खोलते समय इसकी शर्तों को अच्छे से समझें और हर महीने आवश्यक बैलेंस बनाए रखें।
KYC जानकारी अपडेट न रखना
अपनी KYC जानकारी अपडेट रखना बहुत जरूरी है। अगर आप समय-समय पर अपनी जानकारी अपडेट नहीं करते, तो आपका अकाउंट ब्लॉक या बंद भी हो सकता है।
ओवरड्राफ्ट सुविधा को नजरअंदाज करना
ओवरड्राफ्ट सुविधा आपको कम बैलेंस होने पर भी पेमेंट करने में मदद करती है और चेक बाउंस होने से बचाती है। हालांकि, इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है।
डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल न करना
आज के समय में डिजिटल बैंकिंग से काम से बहुत आसान हो गए हैं। फिर भी कई लोग इसका सही इस्तेमाल नहीं करते। ऑनलाइन बैंकिंग से आप 24/7 अकाउंट मैनेज कर सकते हैं, स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं और कहीं से भी ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
अतिरिक्त सर्विस का लाभ न लेना
कई बैंक करंट अकाउंट के साथ कैश मैनेजमेंट, ट्रेड सर्विसेज और फॉरेक्स जैसी सुविधाएं देते हैं। इनका सही इस्तेमाल करके आप अपने बिजनेस को और बेहतर तरीके से चला सकते हैं।
