Closing Bell : 5 दिन में 2387 अंक उछला Sensex, ₹7 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की पूंजी

पिछले 5 दिन में शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 12 अक्टूबर को हफ्ते की शुरुआत से 16 अक्टूबर तक 5 दिन में सेंसेक्स 3% से ज्यादा तेजी के साथ 2387 अंक उछल गया।

Stock Market Closing Bell Today, 16 October 2026: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी दिन उतार-चढ़ाव के बीच खरीदारी लौट आई। कारोबार के दौरान दबाव में आने के बाद BSE Sensex और NSE Nifty ने रिकवरी की और हरे निशान में कारोबार खत्म किया। बाजार की तेजी में सबसे बड़ी भूमिका IT शेयरों की रही। Nifty IT में करीब 3.87% की जोरदार बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का दम सीमित रहा, जिससे संकेत मिलता है कि बाजार में हर तरफ एक जैसी खरीदारी नहीं हुई।

Share Market Today nifty sensex Closing bell

शेयर बाजार में तेजी का माहौल

निफ्टी और सेंसेक्स में पिछले 5 दिन में भारी उतार-चढ़ाव आया है। सेंसेक्स इस दौरान जहां 3.30% की तेजी के साथ 2,387.26 अंक ऊपर चढ़ा है। वहीं, निफ्टी में इस दौरान 2.49% यानी 562.80 अंक की तेजी आई है। निफ्टी सेंसेक्स के अलावा निफ्टी आईटी में भी जोरदार खरीदारी हुई। ओवरऑल मार्केट ब्रेड्थ मजबूत होने की वजह से 5 दिन में निवेशकों की पूंजी में करीब 7 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है। सप्ताह के पहले दिन यानी 12 अक्टूबर को जहां लिस्टेड कंपनियों का ऑल इंडिया मार्केट कैप 4,65,91,974.214 करोड़ था, वहीं सप्ताह के आखिरी दिन यह बढ़कर 4,72,66,621.25 करोड़ हो गया है।

End of Feed