Share Market Closing Bell Today : भारतीय शेयर बाजार की गुरुवार की तेजी टिक नहीं सकी और ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली के चलते बाजार लाल निशान में बंद हुआ। Nifty 41 अंक यानी 0.17 फीसदी गिरकर 23,873.45 पर बंद हुआ, जबकि Sensex 417.49 अंक यानी 0.55 फीसदी टूटकर 76,152.86 पर आ गया। खास बात यह रही कि बाजार ने दिन की शुरुआत मजबूती के साथ की थी।
गिरावट में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
क्यों नहीं टिक पाई बाजार की तेजी?
गैप अप ओपनिंग के बाद ऊंचे स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग शुरू हुई। बाजार के जानकारों के मुताबिक Nifty के 24,000 के ऊपर टिकने में नाकामी ने दबाव बढ़ाया। दिन के दूसरे हिस्से में सेलिंग तेज हुई। इसके पीछे कई वजहें रहीं। मसलन, Nifty 23,900 के नीचे चला गया। इसके अलावा दूसरा बड़ा दबाव IT शेयरों की बिकवाली से आया। Tech Mahindra, HCL Technologies, Infosys और TCS जैसे बड़े IT शेयर 0.2-1.4 फीसदी तक नीचे रहे। Titan में करीब 2 फीसदी की गिरावट ने भी Nifty पर दबाव डाला।
हालांकि बैंकिंग शेयरों ने बाजार को बड़ी गिरावट से बचाया। ICICI Bank करीब 2 फीसदी ऊपर रहा, जबकि HDFC Bank, SBI और Axis Bank में भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। Adani Ports भी 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा और इंडेक्स का प्रमुख गेनर रहा।
Realty ने दिखाई मजबूती
सेक्टोरल मोर्चे पर Nifty Realty 2.58 फीसदी चढ़कर सबसे मजबूत सेक्टरों में रहा। Media index 1.74 फीसदी और PSU Bank 0.48 फीसदी ऊपर बंद हुए। Private Bank में भी 0.51 फीसदी की बढ़त रही। इसके उलट IT 0.85 फीसदी, FMCG 0.62 फीसदी और Pharma 0.46 फीसदी नीचे रहे। Auto index भी 0.52 फीसदी फिसला। इससे साफ है कि गुरुवार को बाजार में कमजोरी एकतरफा नहीं थी। बैंकिंग, रियल्टी और कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी बनी रही, लेकिन IT और कुछ बड़े सेक्टरों की कमजोरी ने benchmark indices को नीचे खींच दिया।
क्रूड ने फिर बढ़ाई चिंता
शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी दिखी थी, लेकिन बाद में Brent crude फिर 96.82 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया और 1.25 फीसदी ऊपर रहा। Crude Oil futures भी 1.37 फीसदी चढ़कर 92.25 डॉलर पर पहुंच गया। यानी बाजार के लिए महंगे crude का दबाव फिर बढ़ा है। दूसरी तरफ Dollar Index 0.41 फीसदी गिरा और USD/INR 94.49 पर रहा। इस तरह करेंसी साइड पर कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन क्रूड तेजी ने इस राहत को सीमित रखा।
Midcap-Smallcap ने बचाई लाज
बड़े इंडेक्स के कमजोर रहने के बावजूद ब्रॉडर मार्केट में तस्वीर अपेक्षाकृत बेहतर रही। Nifty Midcap 100 में 0.37 फीसदी और Smallcap 100 में 1.20 फीसदी की तेजी रही। Smallcap 50 भी 1.24 फीसदी ऊपर बंद हुआ। बाजार में कुल 3,628 शेयरों में ट्रेड हुआ, जिनमें 2,208 शेयर बढ़े और 1,313 शेयर गिरे। यानी ब्रॉडर मार्केट में खरीदारी का रुझान बना रहा।
