Paytm से बाहर हुआ अलीबाबा,कंपनी से बेची अपनी हिस्सेदारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 05:23 PM IST

Alibaba-Paytm Deal: अलीबाबा का भारत से बाहर निकलने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। अली बाबा ने इससे पहले जोमैटो और बिगबास्केट में अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी।

Alibaba-Paytm Deal:चीन की कंपनी अलीबाबा ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में अपनी सारी हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी अपनी करीब 3.16 फीसदी हिस्सेदारी 13,600 करोड़ रुपये में बेच दी है। इस ब्लॉक डील के साथ अलीबाबा ने वन97 कम्युनिकेशंस में अपनी सारी हिस्सेदारी बेचकर कंपनी से बाहर निकल गया हैय़ दिसंबर 2022 तक अलीबाबा की पेटीएम में 6.26 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। उसने जनवरी में इसमें 3.1 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी। अब बची 3.16 प्रतिशत हिस्सेदारी शुक्रवार को ब्लॉक डील के तहत बेच दी गई है।अलीबाबा के अलावा इसकी समूह कंपनी एंट फाइनेंशियल की पेटीएम में लगभग 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस ताजा सौदे से अलीबाबा का भारत से बाहर निकलने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। अली बाबा ने इससे पहले जोमैटो और बिगबास्केट में अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी।

Paytm से बाहर हुआ अलीबाबा,कंपनी से बेची अपनी हिस्सेदारी

Paytm की इतनी कमाई

End of Feed