दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग में बदलाव की तैयारी, जानिए इस बार क्या होगा समय?

भारतीय शेयर बाजारों में 'मुहूर्त ट्रेडिंग' एक पुरानी परंपरा है, जो हर साल दिवाली के दिन आयोजित की जाती है। हिंदू परंपरा में देवी लक्ष्मी की पूजा से धन और समृद्धि आती है, और इसी के प्रतीक के रूप में निवेशक इस विशेष सत्र में हिस्सा लेते हैं।

दिवाली के अवसर पर होने वाला मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग में इस बार बदलाव हो सकता है। स्टॉक ब्रोकरों और बाजार के अन्य प्रतिभागियों ने एक बार फिर स्टॉक एक्सचेंजों से अनुरोध किया है कि वे पिछले साल की तरह ही इस बार भी 'मुहूर्त ट्रेडिंग' का आयोजन दिन के समय करें। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रोकरों ने 'ब्रोकर्स इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स फोरम' (BISF) के माध्यम से एक्सचेंजों को एक प्रस्ताव सौंपा है।

Diwali Bull Market Celebration

मुहूर्त ट्रेडिंग 2026

इस साल दिवाली पर शुभ मुहूर्त का समय दोपहर 1:47 बजे से 3:12 बजे के बीच है। वहीं, ब्रोकरों ने दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच ट्रेडिंग सेशन रखने का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों के अनुसार, एक्सचेंज इस अनुरोध पर विचार कर रहे हैं। शुरुआती योजना के तहत, मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से 3:20 बजे के बीच हो सकती है। इससे पहले दोपहर 1:50 बजे से 2:05 बजे तक 'ब्लॉक डील' विंडो होगी, और उसके बाद 2:05 बजे से 2:20 बजे तक 'प्री-ओपन' सेशन होगा।

End of Feed