Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 21 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन रहे हैं। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक घटकर 2,00,067 रुपये किलो हो गई। चूकिं शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में चांदी उछलकर 2,07,600 रुपये प्रति किलोग्राम के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। इस बढ़ोतरी से चांदी की कीमत इस साल 1 जनवरी को दर्ज की गई 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,17,100 रुपये किलो यानी 129.4% बढ़ चुकी है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में वायदा भाव टूटकर 2,06,684 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोमवार को यह रिकॉर्ड 2,07,833 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। आइए आगे जानते हैं आपके शहर में चांदी का भाव क्या है।
चांदी का ताजा भाव (तस्वीर-istock)
देश के शहरों में चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)
| शहर के नाम | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किग्रा चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| मुंबई | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| कोलकाता | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| चेन्नई | ₹2,209 | ₹22,090 | ₹2,20,900 |
| पटना | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| लखनऊ | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| गाजियाबाद | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| नोएडा | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| मेरठ | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| कानपुर | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| गुड़गांव | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| जयपुर | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| अहमदाबाद | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| पुणे | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| लुधियाना | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| गुवाहाटी | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| इंदौर | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| सूरत | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| चंडीगढ़ | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| बैंगलोर | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| अयोध्या | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| भुवनेश्वर | ₹2,209 | ₹22,090 | ₹2,20,900 |
| केरल | ₹2,209 | ₹22,090 | ₹2,20,900 |
| रायपुर | ₹2,089 | ₹20,890 | ₹2,08,900 |
| हैदराबाद | ₹2,209 | ₹22,090 | ₹2,20,900 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को चांदी की कीमत रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गई। स्टॉकिस्टों और फुटकर विक्रेताओं की ताजा बिकवाली के कारण चांदी की कीमत 3,500 रुपये घटकर 2,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम रही। गुरुवार को चांदी 1,800 रुपये बढ़कर 2,07,600 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई थी। दूसरी ओर, विदेशी व्यापार में हाजिर चांदी 0.56 प्रतिशत बढ़कर 65.85 डॉलर प्रति औंस पर रही।
वायदा बाजार में चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के वायदा भाव में मिले-जुले रुझान दिखे। मार्च 2026 वाले अनुबंध की कीमत 1,628 रुपये, यानी 0.8 प्रतिशत बढ़कर 2,05,193 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसमें 13,157 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इस बीच, विदेशों में मार्च 2026 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.37 प्रतिशत बढ़कर 66.11 डॉलर प्रति औंस पर रही।
