Bhubaneswar 6 lane Capital Region Ring Road: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने भुवनेश्वर में 6-लेन कैपिटल रीजन रिंग रोड को मंजूरी दी, जिसकी अनुमानित लागत 8,308 करोड़ रुपये है।
केंद्रीय कैबिनेट ने भुवनेश्वर में 6-लेन कैपिटल रीजन रिंग रोड को मंजूरी दी (प्रतीकात्मक तस्वीर-istock)
भुवनेश्वर में बनेगा 6-लेन कैपिटल रीजन रिंग रोड
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को ओडिशा में ₹8,307.74 करोड़ की लागत से छह लेन वाले कैपिटल रीजन रिंग रोड (भुवनेश्वर बाइपास) परियोजना के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इस महत्त्वाकांक्षी योजना का विकास हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) के तहत किया जाएगा।बढ़ते ट्रैफिक और शहरी भीड़भाड़ से मिलेगी राहत
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 110 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग रामेश्वर और तांगी के बीच बनेगा और भुवनेश्वर, कटक और खोरधा जैसे शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इस परियोजना से इन इलाकों में बढ़ते यातायात और जाम की समस्या का समाधान होगा।- रिंग रोड की लंबाई: 110 किमी
- लागत: 8,307 करोड़ रुपये
- समय अवधि: 2.5 साल निर्माण और 15 साल संचालन एवं रखरखाव।
