Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार (24 जनवरी, 2025) को पारंपरिक ‘हलवा’ समारोह में भाग लिया, जो 1 फरवरी को लोकसभा में पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारी के अंतिम फेज को दर्शाता है। हलवा सेरेमनी एक पारंपरिक अनुष्ठान है जिसमें पारंपरिक मीठा 'हलवा' तैयार किया जाता है और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को परोसा जाता है जो बजट की तैयारी में शामिल होते हैं। इस सेरेमनी का आयोजन नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में किया जाता है, जहां राष्ट्रीय राजधानी में मंत्रालय स्थित है और इसमें वित्त मंत्री और दूसरे उच्च अधिकारी हिस्सा लेते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि बजट से जुड़े दस्तावेज कहां छपते हैं। आइए हम बताते हैं।
केंद्रीय बजट के दस्तावेज
ये भी पढ़ें -
कहां छपते हैं डॉक्यूमेंट
बजट से जुड़े सभी दस्तावेज़ नॉर्थ ब्लॉक में ही एक सरकारी प्रेस में छापे जाते हैं। पहले, दस्तावेज़ राष्ट्रपति भवन में छापे जाते थे, लेकिन 1950 में दस्तावेज़ लीक होने के बाद इसे राष्ट्रीय राजधानी के मिंटो रोड स्थित प्रेस में स्थानांतरित कर दिया गया और फिर 1980 में नॉर्थ ब्लॉक में ट्रांसफर कर दिया गया।
कई सौ कॉपियां छपती हैं
बजट दस्तावेजों की कई सौ प्रतियों की छपाई इतनी जटिल प्रोसेस होती है कि प्रिंटिंग कर्मचारियों को नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में स्थित प्रिंटिंग प्रेस के अंदर दो सप्ताह तक सबसे अलग रहना पड़ता है। वे इस दौरान परिवार से भी अलग रहते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि बजट की कोई भी जानकारी लीक न होने पाए।
मोदी सरकार में हुए कई बदलाव
पीएम नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद से बजट के कई पारंपरिक पहलुओं को खत्म कर दिया है। जैसे कि रेल बजट को 2017 में मुख्य बजट के साथ मिला दिया गया। बजट को महीने की आखिरी तारीख के बजाय 1 फरवरी को पेश किया जाने लगा और 2021 में बजट को डिजिटल फॉर्म पेश किया गया। मगर 'हलवा' समारोह अब भी बाकी है।
