Union Budget 2025: पीएम मोदी ने अर्थशास्त्रियों के साथ की बैठक, रोजगार और कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर की चर्चा

Union Budget 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी बजट को लेकर अर्थशास्त्रियों और एक्सपर्ट्स के साथ बैठक की। रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता तथा बुनियादी ढांचे के विकास के लिए उनके विचार और सुझाव जानें।

Union Budget 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाने-माने अर्थशास्त्रियों के साथ मंगलवार को आगामी बजट पर उनके विचार और सुझाव जानने के लिए हुई बैठक में रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता तथा बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पूंजी जुटाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। नीति आयोग में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने अर्थशास्त्रियों तथा विशेषज्ञों के 2025-26 के बजट को लेकर उनके विचारों और सुझावों को सुना।

Union Budget 2025, PM Modi, PM Narendra Modi

बजट को लेकर पीएम ने की एक्सपर्ट्स से चर्चा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2025 को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को मानसिकता में बुनियादी बदलाव के माध्यम से हासिल किया जा सकता है, जो 2047 तक देश को विकसित बनाने पर केंद्रित है। बैठक में अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इनमें वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितताओं से उत्पन्न चुनौतियों से निपटना, युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने की रणनीति और सभी क्षेत्रों में स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करना शामिल हैं।

End of Feed