Budget 2025: टैक्सपेयर्स के लिए बल्ले-बल्ले! 15 लाख रुपये तक की आय पर मिल सकती है इनकम टैक्स में छूट

Budget 2025, Income Tax Exemption: न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत सरकार आगामी बजट में सालाना 15 लाख रुपये तक आय वालों के लिए इनकम टैक्स में छूट देने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो इससे लाखों टैक्सपेयर्स को लाभ होगा विशेषकर उच्च जीवन-यापन खर्च का सामना कर रहे शहरी लोगों को फायदा होगा।

Budget 2025, Income Tax Exemption: न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दो सरकारी स्रोतों के हवाला देते हुए बताया कि भारत सरकार आगामी बजट में सालाना 15 लाख रुपये तक कमाने वाले लोगों के लिए इनकम टैक्स कम करने पर विचार कर रही है, जिसका उद्देश्य मिडिल क्लास को राहत देना और आर्थिक मंदी के बीच उपभोग को प्रोत्साहित करना है। अगर इस प्रस्ताव को लागू किया जाता है, तो इससे लाखों टैक्सपेयर्स को लाभ हो सकता है। खासकर शहरों में रहने वाले उन लोगों को फायदा होगा जो हाई लाइफ स्टाइल के साथ जीवन जीते हैं।

Union Budget 2025, Income Tax exemption

बजट में इनकम टैक्स छूट का हो सकता है ऐलान

यह राहत उन लोगों पर लागू होगी जो 2020 की टैक्स व्यवस्था यानी नई टैक्स रिजीम का विकल्प चुनते हैं, जिसमें आवास किराये के लिए छूट जैसे छूट शामिल नहीं हैं। नई टैक्स रिजीम के तहत 3 लाख से 15 लाख रुपये की सालाना आय पर 5% से 20% के बीच टैक्स लगाया जाता है। अधिक आय पर 30% टैक्स लगता है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत उपभोग को बढ़ावा देना और मिडिल क्लास को कुछ राहत प्रदान करना है, जिससे संभावित रूप से लाखों टैक्सपेयर्स को लाभ होगा, विशेष रूप से शहरों में जो बढ़ती जीवन-यापन लागत से बोझिल हैं।

End of Feed