Allocations Major Schemes in Budget 2024: मनरेगा-आयुष्मान-सेमीकंडक्टर पर निर्मला मेहरबान, बढ़ाया 130 फीसदी तक पैसा

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Feb 2, 2024, 09:18 AM IST

Allocations for these major schemes in interim budget 2024: बजट में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर में 11 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। बजट में मनरेगा और अन्य कई योजनाओं की आवंटन राशि में इजाफा किया गया है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट था।

Allocations for these major schemes in interim budget 2024: अंतरिम बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र सरकार की कई योजनाओं के आवंटन में इजाफा किया है। बजट में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर में 11 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि सरकार ने कुछ ऐसी स्कीम के आवंटन में बढ़ोतरी की है, जो सीधे लोगों से जुड़ी हैं। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री का फोकस मुख्य रूप से देश की महिलाओं, गरीबों, किसानों और युवाओं पर था। सरकार ने इस वर्ग से जुड़ी कुछ योजनाओं के बजट अनुमान में इजाफा किया है।

MNREGA to Ayushman Bharat Allocations

मनरेगा

वित्त वर्ष 2025 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का आवंटन 60,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 86,000 करोड़ रुपये कर दिया है। हालांकि, वित्त 2023-24 में संशोधित खर्च 86 हजार करोड़ रुपये की बात कही गई है। ऐसे में नए वित्त वर्ष के लिए मनरेगा का बजट पिछले साल के बराबर ही रखा गया है। मनरेगा के जरिए एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों की रोजगार की गारंटी दी जाती है। इस स्कीम को ग्रामीण क्षेत्रों रोजगार बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था।

End of Feed