Budget 2024: ET Now और स्वदेश पर 2 खास कार्यक्रम, दिग्गज डिकोड करेंगे बजट, जानें टाइमिंग

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 22, 2024, 02:53 PM IST

Budget 2024: भारत के प्रमुख अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW और हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW SWADESH ने 'लीप टू लीड' और 'फ्लाइट ऑफ ग्रोथ' थीम के तहत बजट स्पेशल प्रोग्रामिंग की घोषणा की है। दोनों चैनल दर्शकों को भारत के वित्तीय लैंडस्कैप को समझने और नेविगेट करने में मदद करने के लिए कई खास शो का प्रसारण करेंगे।

Budget 2024: भारत केंद्रीय बजट 2024 के लिए तैयार है। ऐसे में भारत के प्रमुख अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW और हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW SWADESH ने 'लीप टू लीड' और 'फ्लाइट ऑफ ग्रोथ' थीम के तहत बजट स्पेशल प्रोग्रामिंग की घोषणा की है। दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश की जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने वाली है और भारत वैश्विक आर्थिक लीडर बनने की दिशा में एक परिवर्तनकारी छलांग लगाने के लिए तैयार है। देश की महत्वाकांक्षाओं को दर्शाते हुए, दोनों चैनल दर्शकों को भारत के वित्तीय लैंडस्कैप को समझने और नेविगेट करने में मदद करने के लिए केंद्रीय बजट 2024 का एक व्यापक 360-डिग्री दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं।

ET NOW and ET NOW Swadesh Announce Union Budget Special Program

एडवांस्ड तकनीक और अत्याधुनिक AR ग्राफिक्स का लाभ उठाते हुए, ET NOW और ET NOW SWADESH शो की एक आकर्षक लाइन-अप पेश करते हैं जो स्टॉक, मार्केट, वेल्थ क्रिएशन स्ट्रैटजी, इन्वेस्टमेंट इनसाइट, और अन्य पर विशेषज्ञ सलाह प्रदान करते हुए केंद्रीय बजट को आसान बनाने में मदद करते हैं।

End of Feed