Budget 2025: 10 लाख रुपये तक की इनकम होगी टैक्स फ्री? जानिए रिपोर्ट

Budget 2025 Expectations, Income Tax Exemption: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2025-2026 पेश करने वाली हैं। टैक्सपेयर्स को इस बजट से काफी उम्मीदे हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 10 लाख रुपये तक की सालाना आय को टैक्स फ्री किया जा सकता है।

Budget 2025 Expectations, Income Tax Exemption: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2025-2026 पेश करने जा रही हैं। वेतनभोगी टैक्सपेयर्स सालाना बजट से दोनों टैक्स व्यवस्थाओं के तहत छूट और कर कटौती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड ने सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए आगामी केंद्रीय बजट 2025-2026 में नई टैक्स व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इनमें 10 लाख रुपये तक की सालाना आय को टैक्स फ्री किया जा सकता है और 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच की सालाना आय के लिए 25% का नया टैक्स स्लैब पेश हो सकता है।

Budget 2025 Expectations, Income Tax Exemption

10 लाख तक की आय हो सकती है टैक्स फ्री (तस्वीर-Canva)

वर्तमान में नई टैक्स व्यवस्था के तहत सालाना 7.75 लाख रुपये तक की आय वाले वेतनभोगी टैक्सपेयर्स पर प्रभावी रूप से कोई टैक्स देयता नहीं है, क्योंकि 75,000 रुपये की मानक कटौती लागू है। सालाना 15 लाख रुपये से अधिक की आय 30% के उच्चतम टैक्स स्लैब के अंतर्गत आती है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक सुझाव दिया कि सरकार बदलावों का मूल्यांकन कर रही है।

End of Feed