Budget 2025 Expectations: फिनटेक सेक्टर को उम्मीद, समावेशन, इनोवेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा फोकस

Budget 2025 Expectations: डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स और एनबीएफसी (NBFCs) के दिग्गजों को बजट से काफी उम्मीदें हैं। फिनटेक सेक्टर चाहता है कि वित्तीय समावेशन, डिजिटल नवाचार और बुनियादी ढांचे पर फोकस हो।

Budget 2025 Expectations: भारतीय फिनटेक सेक्टर यूनियन बजट 2025 को लेकर आशान्वित है। सेक्टर के एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि यह बजट वित्तीय समावेशन, इनोवेशन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले सुधारों और पहलों का मार्ग प्रशस्त करेगा। डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स और एनबीएफसी (NBFCs) के दिग्गजों ने बजट को लेकर अपनी अपेक्षाओं को शेयर किया, जो उनके अनुसार, भारत की आर्थिक प्रगति में इस सेक्टर की भूमिका को और मजबूत कर सकता है।

Budget 2025 Expectations

बजट से फिनटेक सेक्टर की उम्मीदें

भारतलोन के संस्थापक अमित बंसल ने कहा कि एक प्रमुख डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म के रूप में हम उन नीतियों की उम्मीद करते हैं जो वित्तीय समावेशन को और बेहतर बनाएं। खासतौर पर पिछड़े क्षेत्रों में लोन तक आसान पहुंच की बढ़ती मांग के साथ, सरकार द्वारा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और नियामकीय समर्थन प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। लोन प्रक्रिया को सरल बनाने और इनोवेशन को बढ़ावा देने से हम जैसे प्लेटफॉर्म और अधिक ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं।

End of Feed