Atal Pension Yojana: अटल पेंशन की राशि होगी डबल, 5000 की जगह 10000 करने की तैयारी!

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना 2015-16 में शुरू की गई थी। इसे राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के माध्यम से PFRDA द्वारा प्रशासित किया जाता है। मृत्यु या लाइलाज बीमारी के मामलों को छोड़कर, पेंशन धन के 100% वार्षिकीकरण के साथ 60 वर्ष की आयु में योजना से बाहर निकलने की अनुमति है। बाहर निकलने पर, ग्राहक को पेंशन उपलब्ध होती है। आयकर का भुगतान करने वाले लोग इस योजना में शामिल होने के पात्र नहीं हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सरकार देश में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने का सोच रही
  • सरकार इसके लिए राजकोषीय प्रभाव को देखते हुए प्रस्ताव का आकलन कर रही
  • 23 जुलाई को पेश होगा बजट

Atal Pension Yojana Payout: भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही अटल पेंशन योजना पर 60 साल बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है। लेकिन सरकार आगामी बजट में अपनी प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना अटल पेंशन योजना के तहत न्यूनतम गारंटी राशि को दोगुना करके 10,000 रुपये कर सकती है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इस संबंध में इसके राजकोषीय प्रभाव को देखते हुए एक प्रस्ताव का आकलन कर रही है और 23 जुलाई को पेश किए जाने वाले बजट के करीब इस पर निर्णय लिया जाएगा।

End of Feed