Budget 2023: सरकार के इस खर्च से मिलती है नौकरियां, आसान भाषा में जानिए Budget की ABCD

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Jan 31, 2023, 02:57 PM IST

Budget 2023 ABCD Explained: बजट 2023 एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण संसद में पेश करेगी। ये मोदी 2.0 सरकार का आखिरी पूर्णकालिक बजट होने वाला है। बजट सरकार के आय व्यय का लेखा-जोखा होता है। इसमें कई जटिल शब्दावली होती है। आसान भाषा में जानिए बजट की ABCD.

KEY HIGHLIGHTS
  • एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी बजट पेश
  • बजट सरकार के खर्च और आमदनी का पूरा लेखा-जोखा होता है।
  • बजट भाषण में कई जटिल शब्दों का इस्तेमाल होता है।

Budget 2023 ABCD Explained: एक फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 2.0 का आखिरी पूर्णकालिक बजट पेश करने जा रही है। बजट किसी भी वित्तीय वर्ष (31 मार्च से लेकर 01 अप्रैल) के आय और व्यय का लेखा-जोखा होता है। इसमें सरकार किस मद में कितना पैसा खर्च करने वाली है और क्या उसके आय के स्त्रोत होंगे। इसके अलावा आयकर समेत विभन्न टैक्स में कितनी छूट मिलने जा रही है। बजट बनने की प्रकिया कई महीने पहले से शुरू हो जाती है। हालांकि, वित्त मंत्री के बजट भाषण में कई जटिल शब्द होते हैं। बजट 2023 से पहले आसान भाषा में जानिए बजट की शब्दावली।

संविधान में बजट का जिक्र नहीं किया गया है। संविधान के अनुच्छेद 112 में वार्षिक वित्तीय विवरण (Annual Financial Statement) का जिक्र किया गया है। देश चलाने के लिए सरकार को जिस खर्च की जरूरत होती है उसे राजस्व व्यय या फिर रेवन्यू एक्पसपेंडिचर कहा जाता है। ये खर्च कर्मचारियों की सैलरी देने, मंत्रालयों और विभागों की बिजली और पानी का बिल देने आदि के मद पर खर्च किया जाता है। इसके अलावा राजस्व व्यय का इस्तेमाल सब्सिडी देने, राज्य सरकारों को ग्रांट देने में होता है। इन व्यय में संपत्ति का निर्माण नहीं होता है।

End of Feed