Budget 2023 Live Telecast Streaming: यहां देखें बजट स्पीच का सीधा प्रसारण

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 1, 2023, 11:12 AM IST

Budget 2023 Live Streaming Telecast in Hindi on Sansad TV, Sansad TV, Sansad TV Youtube, Doordarshan, DD National Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2023 के भाषण को पीआईबी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। इसमें रुचि रखने वाले पीआईबी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं और निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के लिए नोटिफिकेशन अलर्ट सेट कर सकते हैं।

Budget 2023 Live Streaming Telecast: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी (बुधवार) को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2023 पेश करेंगी। 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए यह सीतारमण का 5वां सीधा बजट होने वाला है। पिछले दो की तरह केंद्रीय बजट 2023-24 भी पेपर लैस रूप में दिया जाएगा। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। अगले वित्त वर्ष (2023-24) के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की औपचारिक कवायद 10 अक्टूबर से शुरू हुई। बजट पेश करने की भूमिका 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने के साथ बन गई है।

How to watch 2023 Budget Speech

बजट 2023 स्पीच

केंद्रीय बजट 2023 लाइव कहां देखें (How to watch Budget Speech Live)

कोई भी वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए निर्मला सीतारमण के बजट की लाइव प्रसारण को संसद टीवी और दूरदर्शन पर देख सकता है। सीधा प्रसारण उनके यूट्यूब चैनलों पर भी उपलब्ध होगा। पत्र सूचना कार्यालय (PIB) बजट 2023 को अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम करेगा।

End of Feed