BSE का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ चार गुना उछाल के साथ 118 करोड़ रुपये

BSE's second quarter net profit: बीएसई का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एक्सचेंज का राजस्व 53 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 367 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 240 करोड़ रुपये था।

BSE's second quarter net profit: शेयर बाजार बीएसई का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ चार गुना होकर 118 करोड़ रुपये हो गया। शेयर बाजार ने एक बयान में यह जानकारी दी। बीएसई का बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 29.4 करोड़ रुपये रहा था।

Share Bazar

जुलाई-सितंबर तिमाही में एक्सचेंज का राजस्व 53 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 367 करोड़ रुपये हो गया।

बीएसई ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एक्सचेंज का राजस्व 53 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 367 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 240 करोड़ रुपये था। बीएसई के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदरमन राममूर्ति ने कहा, "हम मानव संसाधनों, नए उत्पादों, प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे आदि के विकास में निवेश करना जारी रखेंगे, और इस प्रकार दीर्घकालिक विकास शेयरधारकों को आगे बढ़ाएंगे और वाइब्रेंट बीएसई 2025 के अपने मिशन को पूरा करेंगे।"

End of Feed