NTPC Share Price Target: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी, 2024 ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एनटीपीसी के लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के चरण-II (2x800 मेगावाट) की आधारशिला रख दी है। नेशनल पावर थर्मल कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) लारा पावर प्रोजेक्ट के चरण-II में 15,530 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस स्टेशन के चरण-I को लगभग 15,800 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार किया गया है। इस स्टेशन के नए फेज से एनटीपीसी को फायदा होगा। इसीलिए एक ब्रोकरेज फर्म ने इसके शेयर के लिए बाय रेटिंग देते हुए टार्गट दिया है।
एनटीपीसी के शेयर में निवेश की सलाह
ये भी पढ़ें -
कितना है शेयर का टार्गेट
ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने अपनी 23 फरवरी, 2024 की रिपोर्ट में मौजूदा मार्केट प्राइस पर एनटीपीसी में 'खरीदारी' की सलाह दी है। इसने मौजूदा स्तर 337.70 रु से करीब 9% की बढ़त के साथ 368 रुपये का लक्ष्य रखा है।
एक महीने में 9 फीसदी चढ़ा शेयर
- बीएसई पर मौजूद डेटा के अनुसार शुक्रवार को एनटीपीसी का शेयर 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ 337.70 रु पर बंद हुआ
- बीते 5 दिन में ये 0.87 फीसदी गिरा है
- मगर एक महीने में ये शेयर 9 फीसदी चढ़ा है
- 6 महीनों में शेयर ने 55 फीसदी रिटर्न दिया है
- 2024 में अब तक ये 9.11 फीसदी उछला है
- इसके एक साल का रिटर्न 97.49 फीसदी रहा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
