नोटबंदी पर लोगों के सवाल आज भी बाकी, जानिए बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया दिया जवाब

Bombay High Court On Demonetisation: बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2016 में नोटबंदी के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों के कथित रूप से गलत कार्यों में शामिल होने के आरोप वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोटबंदी से जुड़ी याचिका खारिज
  • बॉम्बे हाई कोर्ट ने की खारिज
  • आरबीआई की भूमिका बताई अहम

Bombay High Court On Demonetisation: बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने 2016 में नोटबंदी के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अधिकारियों के कथित रूप से गलत कार्यों में शामिल होने के आरोप वाली याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने कहा कि आरबीआई देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और अदालतों को मोनेट्री रेगुलेटरी फ्रेमवर्क में हस्तक्षेप से बचना चाहिए।

Bombay High Court On Demonetisation

बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

न्यायाधीश ए एस गडकरी और न्यायाधीश शर्मिला देशमुख की खंडपीठ ने मनोरंजन रॉय की तरफ से दायर याचिका खारिज कर दी। याचिका में 500 और 1,000 रुपये के नोट को चलन से हटाने के दौरान आरबीआई के कुछ अधिकारियों के कथित रूप से गलत गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए मामले की स्वतंत्र जांच का आग्रह किया गया था।

End of Feed