भारतीय विमानन क्षेत्र की बुनियाद मजबूत, बोइंग इंडिया ने कहा सुस्ती की नहीं कोई आहट

Aviation Sector: भारतीय विमानन क्षेत्र की वृद्धि के लिए बुनियाद मजबूत हैं। विमान विनिर्माता बोइंग ने इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि मांग को पूरा करने के लिए लोगों को प्रशिक्षित करना, ईंधन पर कर को सुसंगत बनाना और बुनियादी ढांचे में लगातार निवेश करना जरूरी है।

Aviation Sector: भारतीय विमानन क्षेत्र की वृद्धि के लिए बुनियाद मजबूत हैं। विमान विनिर्माता बोइंग ने इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि मांग को पूरा करने के लिए लोगों को प्रशिक्षित करना, ईंधन पर कर को सुसंगत बनाना और बुनियादी ढांचे में लगातार निवेश करना जरूरी है। बोइंग के पास भारतीय एयरलाइन कंपनियों से सैकड़ों विमानों के ऑर्डर हैं। उसने देश में पायलटों के प्रशिक्षण के लिए 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर सहित विभिन्न निवेश की घोषणा की है।

Boeing India Foundation of Indian

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले नागर विमानन बाजारों में से एक है।

विमानों की मजबूत मांग

बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलिल गुप्ते ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा, हमें (भारत में) कोई सुस्ती नहीं दिख रही है और हम एयरलाइंस के बीच बहुत अधिक लोड फैक्टर (विमान में भरी सीटों की संख्या), मुनाफे की अत्यधिक उच्च दर, और विमानों की बेहद मजबूत मांग देख रहे हैं। हमने दुनिया में अबतक दिए गए कुछ सबसे बड़े ऑर्डर को यहां देखा है।''

End of Feed