सोमवार को शेयर बजार में Black Monday की आहट! मार्केट एक्सपर्ट ने दी बड़ी गिरावट की चेतावनी, जानें क्या है वजह

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि सोमवार को शेयर बाजार बहुत नकारात्मक प्रतिक्रिया देगा। अगर कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक ऊंची रहती है, तो हमारे व्यापार संतुलन और भुगतान संतुलन पर असर पड़ेगा, क्योंकि हम अपनी तेल जरूरतों का लगभग 85 प्रतिशत आयात से पूरा करते हैं।

Stock market crash on Monday :सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में खुलते ही बड़ी गिरावट आ सकती है। वीकेंड में अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले के बाद जियोपॉलिटिकल टेंशन तेजी से बढ़ गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके असर भारतीय बाजार पर देखने को मिलेगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के कारण सोमवार को शेयर बाजारों में नकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी। हालांकि, बाजार में गिरावट इस बार पर निर्भर करेगी कि यह संघर्ष कितने समय तक चलता है। विश्लेषकों ने यह बात कही।

Share Market Crash

शेयर बाजार में कोहराम

अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर हमला किया था। ईरानी सरकारी मीडिया ने रविवार सुबह पुष्टि की कि इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए हैं। भू-राजनीतिक स्थिति के अलावा, व्यापक आर्थिक आंकड़ों की घोषणा, वैश्विक बाजार के रुझान और विदेशी निवेशकों के रुख से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित होगी। होली के अवसर पर मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे।

End of Feed