Bihar Paddy And Maize Sowing: बिहार में धान-मक्के की फसल ने जगाई उम्मीद,कई शहरों में 99 फीसदी तक लक्ष्य पूरा

Bihar Paddy And Maize Sowing: बिहार के 38 में से 22 जिले ऐसे हैं जहां 99 प्रतिशत से अधिक धान की रोपनी हो चुकी है। इस साल प्रदेश में 36.56 लाख हेक्टेयर में धान की रोपनी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह प्रदेश में 2.96 लाख हेक्टेयर में मक्का बुआई का लक्ष्य है। बताया जाता है कि प्रदेश में अब तक 11 जिलों में लक्ष्य से अधिक मक्के की बुआई हो चुकी है।

Bihar Paddy And Maize Sowing:बिहार में इस साल अब तक कई जिलों में हुई अच्छी बारिश ने किसानों की उम्मीद बढ़ा दी है। किसानों को उम्मीद है कि इस साल धान और मक्के की फसल अच्छी होगी।इस साल अब तक प्रदेश के कई जिलों में धान की रोपनी और मक्के की बुआई 100 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। बताया जाता है कि शुरू में बारिश नहीं होने के कारण किसान मायूस थे। प्रदेश के मगध क्षेत्र सहित कई इलाकों में शुरुआती दौर में बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपनी देर से हुई है।मौसम की बेरुखी को देखते हुए सरकार भी जुलाई के अंतिम सप्ताह में डीजल अनुदान देने का फैसला किया था।

Bihar Paddy, Maize

बिहार में धान और मक्का की बुवाई

किन जिलों में अच्छी रोपनी

बिहार के 38 में से 22 जिले ऐसे हैं जहां 99 प्रतिशत से अधिक धान की रोपनी हो चुकी है। इस साल प्रदेश में 36.56 लाख हेक्टेयर में धान की रोपनी करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं प्रदेश में कटिहार, सहरसा, किशनगंज, गोपलगंज, सुपौल, पूर्णिया, लखीसराय, सीतामढ़ी, शिवहर सहित 16 जिले ऐसे हैं जहां लक्ष्य से अधिक धान की रोपनी हो चुकी है। इस साल प्रदेश में 36.56 लाख हेक्टेयर में धान की रोपनी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बीच सरकार ने सूखे की आशंका को देखते हुए सिंचाई के लिए डीजल अनुदान के लिए 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

End of Feed