महंगाई पर सरकार का करारा वार: 65 रुपये वाला प्याज अब सिर्फ 35 रुपये में, जानिए कहां से खरीदें

Onion Prices: देश में 60 से 65 रुपये किलो बिक रहा प्याज अब एनसीसीएफ, नेफेड और केंद्रीय भंडार की दुकानों तथा मोबाइल वैन से 35 रुपये में मिल रहा है। सरकार के पास प्याज का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

Onion Prices : अगर आपके घर में प्याज खरीदने पर जेब पर भारी असर पड़ रहा था, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। बाजार में 60 से 65 रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब आपको आधी कीमत, यानी सिर्फ 35 रुपये प्रति किलो में मिल रही है। सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए सस्ती प्याज बेचने का काम शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से देशभर में प्याज के दाम बहुत तेजी से बढ़ रहे थे। आम तौर पर जो प्याज सस्ते में मिल जाती थी, वह दुकानों पर 60 रुपये से लेकर 65 रुपये प्रति किलो तक बिकने लगी थी। प्याज महंगी होने की वजह से रसोई का बजट बिगड़ गया था। चाहे घर का खाना हो या बाहर का स्ट्रीट फूड, सब जगह प्याज महंगी होने का असर दिखने लगा था।

Onion prices, Cheap onion sale, Delhi NCR onion price, NAFED onion, NCCF onion, Kendriya Bhandar, Government buffer stock

35 रुपये किलो बिकने लगी प्याज, जानिए अपने शहर में कहां से खरीदें (तस्वीर-AI)

किसने शुरू की सस्ती प्याज की बिक्री?

प्याज की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग की सचिव निधि खरे ने नई दिल्ली के कृषि भवन से प्याज की खास गाड़ियों (वैन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये गाड़ियां जगह-जगह जाकर लोगों को सस्ते दामों में प्याज बेच रही हैं।

End of Feed