Adani Airports में बड़ा दांव! 5.5% हिस्सेदारी बेचकर जुटाएगी 1 अरब डॉलर, जानें क्या है तैयारी?

यह सौदा अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा जुलाई में 15,000 करोड़ रुपये के पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये धन जुटाने के कुछ ही समय बाद हुआ है।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) करीब 1 अरब डॉलर यानी 9,825 करोड़ रुपये की नई पूंजी जुटाने जा रही है। यह पैसा अल्फा वेव ग्लोबल, टेमासेक, प्रेमजी इन्वेस्ट और ब्लैकरॉक से जुड़े फंड समेत कई घरेलू और विदेशी निवेशकों से आएगा। निवेश से पहले कंपनी की वैल्यूएशन करीब 18 अरब डॉलर आंकी गई है। कंपनी ने बताया कि निवेशकों ने AAHL के नए इक्विटी शेयर खरीदने के लिए तीन चरणों में समझौते किए हैं। इस पूरी प्रक्रिया का आखिरी चरण जुलाई 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। तीनों चरण पूरे होने के बाद इन निवेशकों के समूह के पास AAHL की करीब 5.54% हिस्सेदारी होगी।

adani airport business

अदाणी एयरपोर्ट

करीब 9,825 करोड़ रुपये की यह फंडिंग भारत के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में संस्थागत निवेश के सबसे बड़े सौदों में से एक मानी जा रही है। इससे AAHL को अपने कारोबार को आगे बढ़ाने और एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के लिए मजबूत वित्तीय आधार मिलेगा। यह निवेश ऐसे समय में हो रहा है जब भारत में हवाई यात्रियों की संख्या और एयरपोर्ट की क्षमता, दोनों तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

End of Feed