Bharti Hexacom IPO: भारती हेक्साकॉम IPO के लिए प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू की पूरी डिटेल

Bharti Hexacom IPO: आईपीओ पूरी तरह से एक ओएफएस पर आधारित है, इसलिए आईपीओ से मिली राशि शेयरधारकों के पास जाएगी। कंपनी को इसमें से कोई राशि नहीं मिलेगी।भारती हेक्साकॉम एक टेलीकॉम सॉल्यूशन प्रोवाइडर है, जो राजस्थान और उत्तर-पूर्व टेलीकॉम सर्किल में ग्राहकों को उपभोक्ता मोबाइल सेवाएं, फिक्स्ड लाइन टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करती है।

Bharti Hexacom IPO:टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल की सहयोगी कंपनी भारती हेक्साकॉम ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने 542-570 रुपये प्रति शेय प्राइड बैंक तय किया है।आईपीओ तीन से पांच अप्रैल को खुलेगा। एंकर (बड़े) निवेशक दो अप्रैल को बोली लगा पाएंगे। यह नए वित्त वर्ष 2024-25 का पहला आईपीओ होगा।आईपीओ पूरी तरह 7.5 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा। यह मौजूदा शेयरधारक टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लि. की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।हालांकि, ओएफएस के आकार को पहले के 10 करोड़ शेयरों से घटाया गया है।

BHARTI HEXACOM IPO

भारती हेक्साकॉम आईपीओ

आईपीओ से मिले पैसे का क्या होगा

End of Feed