Bank of Baroda की इस FD स्कीम में एक बार करें पैसा जमा और हर महीने होगी कमाई

Bank of Baroda Monthly Income Scheme: अगर आप भी अपनी बचत पर हर महीने कमाई करना चाहते हैं तो आपको बैंक ऑफ बड़ौदा के मंथली इनकम प्लान के बारे में जानना चाहिए।

Bank of Baroda Monthly Income Scheme: अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश कर हर महीने नियमित कमाई करना चाहते हैं तो आपको बैंक ऑफ बड़ौदा के मंथली इनकम प्लान (Monthly Income Plan) के बारे में जानना चाहिए। यह एक खास फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है, जिसमें ग्राहकों को हर महीने ब्याज का भुगतान किया जाता है। खासकर रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी चाहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह स्कीम बेहद काम की साबित हो सकती है।

Bank of Baroda Monthly Income Plan

बीओबी मंथली इनकम प्लान क्या है? (Photo: iStock)

क्या है बैंक ऑफ बड़ौदा की मंथली इनकम स्कीम?

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) का मंथली इनकम प्लान एक एफडी स्कीम (FD Scheme) है। इसमें ग्राहक एकमुश्त रकम जमा करते हैं और बैंक हर महीने उस पर मिलने वाला ब्याज उनके खाते में ट्रांसफर करता है। इससे ग्राहकों को रोजमर्रा के खर्च पूरे करने के लिए नियमित आमदनी मिलती है। हालांकि, मंथली ब्याज का भुगतान डिस्काउंटेड वैल्यू पर किया जाता है।

End of Feed