Bank Holidays in March: मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in March: अगले महीने मार्च की शुरुआत होने जा रही है। अगर आप भी अपने किसी बैंकिंग कामकाज को ऑफलाइन निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए।

Bank Holidays in March: फरवरी का आखिरी हफ्ता चल रहा है और मार्च की शुरुआत होने जा रही है। मार्च के शुरुआती हफ्ते में ही होली मनाई जाएगी। ऐसे में केवल होली ही नहीं, मार्च में कई मौकों पर बैंक बंद रहने वाले हैं। केंद्रीय बैंक आरबीआई की ओर से जारी मार्च बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, रविवार और शनिवार की छुट्टी को छोड़कर देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आपको भी अपने बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से ही बना लेनी चाहिए। आइए जानते हैं अगले महीने किस दिन कौन-से अवसर पर किस राज्य में बैंक हॉलिडे रहने वाला है-

Bank Holiday in March

मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक (Photo: iStock)

मार्च के पहले 10 दिन

मार्च का पहला दिन यानी 1 मार्च रविवार के कारण सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 2 मार्च को कानपुर और लखनऊ में Holika Dahan की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी। 3 मार्च को होली, डोल जत्रा, धुलंडी, होलिका दहन, अत्तुकाल पोंगला पर 15 राज्यों में हॉलिडे घोषित किया गया है, जबकि 4 मार्च को भी होली को लेकर अलग-अलग जगहों पर 17 राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 8 मार्च को फिर से रविवार के कारण सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।

End of Feed