Bank Holiday: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दिन क्या 20 नवंबर 2024 को बैंकों में छुट्टी रहेगी? जानिए लेटेस्ट अपडेट

Bank holiday for Maharashtra assembly election: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। राज्य विधानसभा चुनाव होने के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। क्या इस दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे? यहां दूर कीजिए कंफ्यूजन।

Bank holiday for Maharashtra assembly election: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चूंकि 20 नवंबर को पूरे राज्य में मतदान होने जा रहा है, इसलिए यह सवाल है कि क्या उस दिन महाराष्ट्र में बैंकों में छुट्टी होगी? हां महाराष्ट्र सरकार ने 20 नवंबर 2024 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तरों और अन्य संबंधित संस्थानों के अलावा बैंक भी बंद रहेंगे। इस वजह से इस दिन बैंकों में कोई वित्तीय लेन-देन नहीं हो सकेगा। दरअसल 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में मतदान सुचारू रूप से हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

Maharashtra Assembly Elections, Bank Holidays in Maharashtra

महाराष्ट्र चुनाव के दिन बैंक बंद रहेंगे? यहां जानिए जवाब

Bank holiday: क्या 20 नवंबर को महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे?

आम लोग ही सबसे अधिक बैंकों में जाते हैं, इसलिए उन्हें बैंकों में होने वाली छुट्टियों के बारे में पता होना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार ने 20 नवंबर को होने वाले राज्य चुनावों के अवसर पर राज्य सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छुट्टियों की एक लिस्ट तैयार की है, जिसका भारत के हर बैंक को पालन करना होगा और RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार 20 नवंबर को महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।

End of Feed