Bank Holiday Today: क्या आज बुधवार 15 जनवरी 2025 को बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today 15th January 2025: देश भर में बैंक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं, जो राज्य के अनुसार अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा बैंक रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों सार्वजनिक अवकाश रहता है। अगर आप आज बैंक जाना चाहते हैं तो पहले यहां जानिए बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे। देखिये छुट्टियों की लिस्ट।

Bank Holiday Today 15th January 2025: आज तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। यह दिन श्रद्धेय कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की जयंती को समर्पित है। यह वार्षिक उत्सव तमिल के उस महान व्यक्ति की याद में मनाया जाता है, जो तिरुक्कुरल के जरिये साहित्य और नैतिकता में अपने कालातीत योगदान के लिए जाने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि तिरुवल्लुवर के कार्यों और ज्ञान ने तमिल संस्कृति और नैतिकता को आकार दिया। इसलिए तिरुवल्लुवर दिवस के मौके पर तमिलनाडु में बैंक बंद रहेंगे, अन्य सभी राज्यों में बैंक बुधवार को सामान्य रूप से काम करेंगे। इसलिए बैंक से जुड़े कामों से निकलने से पहले बैंक होलिडे कैलेंडर को जरूर देखें।

Bank Holiday Today 15th January 2025

जानिये आज कहां बैंकों में छुट्टियां हैं

Bank Holiday Today: जनवरी में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

End of Feed