Bank Holiday: अप्रैल 2024 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 30, 2024, 01:05 PM IST

Bank Holiday In April 2024: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक यहां जानें अप्रैल महीने में कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday In April 2024: अप्रैल महीने में अलग-अलग राज्यों में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक इसमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार शामिल होगा। बैंक जाने से पहले आप बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। ये वे छुट्टियां हैं जिनके लिए अप्रैल 2024 में बैंक बंद रहेंगे- बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन, जुमात-उल-विदा, गुढ़ी पड़वा, उगादी महोत्सव, तेलुगु नव वर्ष दिवस, साजिबू नोंगमापनबा (चेइराओबा), पहला नवरात्र, रमजान-ईद (ईद-उल-फितर), बोहाग बिहू, चिराओबा, बैसाखी, बीजू महोत्सव, बोहा, हिमाचल दिवस, श्री राम नवमी (चैते दसैन), गरिया पूजा पर बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। अलग-अलग राज्यों के हिसाब से छुट्टियां अलग-अलग दिन हो सकती हैं।

Bank Holiday In April 2024

जानिए अप्रैल में कब-कब बैंकों में रहेगी छुट्टी (तस्वीर-Canva)

Bank holidays in April 2024: राज्यों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • 1 अप्रैल 2024: अपने सालाना अकाउंट बंद करने के लिए 1 अप्रैल 2024 को बंद रहेंगे। हालांकि मिजोरम, चंडीगढ़, सिक्किम, बंगाल, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में 1 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे।
  • 5 अप्रैल, 2024: बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन या जुमात-उल-विदा के अवसर पर तेलंगाना और जम्मू और श्रीनगर में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 7 अप्रैल, 2024 (रविवार): विकली ऑफ
  • 9 अप्रैल, 2024: गुड़ी पड़वा या उगादी महोत्सव या तेलुगु नव वर्ष दिवस या साजिबू नोंगमापनबा के लिए महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, मणिपुर, गोवा, जम्मू और श्रीनगर में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 10 अप्रैल, 2024: रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) पर केरल में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 11 अप्रैल, 2024: रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) (पहला शवाल) पर चंडीगढ़, सिक्किम, केरल और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर सभी राज्यों में छुट्टी रहेगी।
  • 13 अप्रैल, 2024 (दूसरा शनिवार): बोहाग बिहू या चेइराओबा या बैसाखी या बीजू महोत्सव के लिए त्रिपुरा, असम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 अप्रैल, 2024 (रविवार): विकली ऑफ
  • 15 अप्रैल, 2024: असम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 अप्रैल, 2024: राम नवमी के लिए, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 अप्रैल, 2024: त्रिपुरा में बैंक बंद हैं।
  • 21 अप्रैल, 2024 (रविवार): विकली ऑफ
  • 27 अप्रैल, 2024: चौथा शनिवार
  • 28 अप्रैल, 2024 (रविवार): विकली ऑफ

End of Feed