Global Business Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के पहले दिन कहा कि एक समय भारत का बैंकिंग सिस्टम मुश्किल दौर से गुजर रहा था। हमने बैंकिंग सिस्टम को सुधारा। 10 साल पहले ये तर्क दिया जाता था कि देश में बैंक ब्रांच नहीं हैं, तो फाइनेंशियल इंक्लूजन (लोगों को फाइनेंशियल सिस्टम में लाना) कैसे होगा? मगर आज देश में हर 5 किलोमीटर के दायरे में बैंक ब्रांच या बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट मौजूद है। भारत में एक्सेस टू क्रेडिट (लोन सुविधा) में बढ़ोतरी हुई। इसका एक बड़ा कारण मुद्रा योजना है।
MSME को लोन मिलना हुआ आसान
ये भी पढ़ें -
बांटा गया 32 लाख करोड़ रु का लोन
पीएम मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत 32 लाख करोड़ रु का लोन उन लोगों को दिया गया, जिन्हें पुरानी बैंकिंग व्यवस्था के तहत लोन मिल ही नहीं सकता था। MSME (छोटे-मंझोले कारोबार) के लिए आज लोन मिलना काफी आसान हो गया है।
भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2014 के बाद केवल एक दशक में दुनिया की टॉप 5 इकोनॉमी वाले देशों में शामिल हो गया। ये विकसित भारत की स्पीड है। वहीं 2014 में कांग्रेस ने लक्ष्य रखा था कि साल 2044 तक भारत को तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आप अगले कुछ वर्षों में ही भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनते देखेंगे।
ET NOW Global Business Summit 2025
तेजी से हो रहे आर्थिक बदलावों और डिजिटल परिवर्तन के दौर में, टाइम्स ग्रुप का ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 व्यापार और नीति के भविष्य पर बातचीत को प्रज्वलित कर रहा है। इस ऐतिहासिक सभा ने वैश्विक विकास के अगले चरण को आकार देने के लिए दूरदर्शी नेताओं, नीति निर्माताओं और इनोवेटर्स को एक साथ लाया है।
'Evolve, Emerge, Expand' थीम के अंतर्गत, ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 शिखर सम्मेलन - जो 15-16 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में हो रहा है, यह सिर्फ एक उच्चस्तरीय सभा से कहीं अधिक है - यह एक ऐसे विश्व में लचीलेपन, नवाचार और रणनीतिक विकास का प्रमाण है, जो लगातार खुद को पुनर्परिभाषित कर रहा है।
