960 करोड़ रुपये की डील के बाद इस कंपनी का शेयर बना रॉकेट, सचिन तेंदुलकर ने भी लगाया दांव

Azad Engineering Share: स्मॉलकैप कंपनी आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में उछाल आ गया है। आजाद इंजीनियरिंग के शेयर गुरुवार को 9 प्रतिशत से अधिक के उछाल के साथ 1732.55 रुपये पर पहुंच गए हैं।

Azad Engineering Share: आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर 9% से अधिक बढ़कर 1732.55 रुपये पर पहुंच गए। इस उछाल का मुख्य कारण है एक बड़ी सप्लाई डील, जिसे कंपनी ने जीई वर्नोवा इंटरनेशनल से हासिल किया है। इस डील के तहत आजाद इंजीनियरिंग एडवांस्ड गैस टर्बाइन इंजन्स के लिए कॉम्प्लेक्स रोटेटिंग और स्टेशनेरी एयरफॉइल्स की सप्लाई करेगी। इस सप्लाई डील की वैल्यू करीब 960 करोड़ रुपये है और यह 6 साल के लिए है। इसमें क्रिकेट के भगवान भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने भी दांव लगाया है।

Azad Engineering, Sachin Tendulkar, Azad Engineering Share, Engineering Advanced Gas Turbine Engines

आजाद इंजीनियरिंग में सचिन ने किया निवेश

कंपनी की लॉन्ग टर्म डील्स और पार्टनरशिप

आजाद इंजीनियरिंग को मिली यह बड़ी डील उसके लिए एक अहम कदम साबित हो सकती है। इसके अलावा, कंपनी ने नवंबर 2024 में मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ एक लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट किया था, जिसकी वैल्यू 700 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने फ्रेंच कंपनी के साथ भी एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की है, जिसकी वैल्यू 340 करोड़ रुपये है। इन सभी डील्स ने कंपनी की मार्केट वैल्यू को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

End of Feed