SBI सैलरी अकाउंट होल्डर्स को झटका: दूसरे बैंक के ATM से पैसे निकालने के बदल गए नियम, फ्री लिमिट घटकर हुई आधी

ATM Free Transaction Limit: 1 अक्टूबर 2026 से SBI सैलरी अकाउंट होल्डर्स को दूसरे बैंकों के ATM से केवल 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। लिमिट खत्म होने पर कैश निकासी पर 23 रुपये+GST और नॉन-फाइनेंशियल पर 11 रुपये+GST चार्ज लगेगा।

ATM Free Transaction Limit : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने सैलरी अकाउंट होल्डर्स को एक बड़ा झटका दिया है। बैंक ने दूसरे बैंकों के एटीएम से फ्री में ट्रांजैक्शन करने की सीमा को घटा दिया है। यह नया नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने जा रहा है। अगर आप भी एसबीआई के सैलरी अकाउंट होल्डर हैं और पैसे निकालने या अन्य कामों के लिए अक्सर दूसरे बैंकों के एटीएम (ATMs) या ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीनों (ADWMs) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इस बदलाव के बारे में जानना बहुत जरूरी है।

ATM Free Transaction Limit, SBI revised ATM rules, SBI salary account, cash withdrawal charges, non financial ATM transactions

1 अक्टूबर से SBI का नया फरमान: दूसरे ATM से कैश निकाला तो ढीली होगी जेब, जानिए पूरा गणित

फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की सीमा घटकर हुई आधी

फिलहाल एसबीआई के सैलरी अकाउंट होल्डर्स को हर महीने दूसरे बैंकों के एटीएम से 10 फ्री ट्रांजैक्शन करने की सुविधा मिलती है। यह छूट देश के सभी सेंटर्स पर लागू होती है। हालांकि, 1 अक्टूबर से यह सुविधा आधी रह जाएगी। नए नियमों के मुताबिक, ग्राहक अब हर महीने सिर्फ 5 फ्री ट्रांजैक्शन ही कर सकेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस 5 की लिमिट में फाइनेंशियल (पैसे निकालना) और नॉन-फाइनेंशियल (बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट निकालना) दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल होंगे। यानी अगर आप केवल बैलेंस भी चेक करते हैं, तो वह भी आपकी फ्री 5 ट्रांजैक्शन की लिमिट में गिना जाएगा।

End of Feed