Ashok Leyland Share Price Target 2024: अशोक लीलैंड के शेयर का भाव (Ashok Leyland Stock Price) तेजी से बढ़ रहा है। इसमें निवेश कर अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। दिग्गज बाजार एक्सपर्ट संजीव भसीन ने कहा कि अशोक लीलैंड के शेयर मौजूदा स्तर से 35% से ज्यादा रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। ईटी नाउ स्वदेश से खास बातचीत में भसीन ने तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद अशोक लीलैंड के शेयर खरीदने की सलाह दी है। अशोक लीलैंड ने सोमवार को कहा कि उसका स्टैंडअलोन तीसरी तिमाही का नेट प्रोफिट सालाना आधार पर 60% बढ़कर 580 करोड़ रुपए हो गया। इस तिमाही में इसका राजस्व 9,273 करोड़ रुपए रहा। तीन महीने की अवधि में लागत घटकर 6,555 करोड़ रुपए हो गई। जो एक साल पहले की इस अवधि में 7203 करोड़ रुपए थी।
अशोक लीलैंड शेयर में निवेश कर पा सकते हैं अच्छा रिटर्न
अशोक लीलैंड शेयर प्राइस टारगेट 2024(Ashok Leyland Share Price Target 2024-25)
संजीव भसीन ने अशोक लीलैंड के शेयर(Ashok Leyland Share) के लिए 200 रुपए का टारेगट रखा है। उन्होंने कहा कि लंबी अवधि में 250 रुपए के स्तर को भी छू सकता है। सोमवार की सुबह, तीसरी तिमाही के मजबूत आंकड़ों के कारण अशोक लीलैंड के शेयर 2.50% से अधिक उछल गए। 179.25 रुपए के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 186.85 रुपए पर खुला। स्टॉक 184 रुपए प्रति शेयर पर मजबूती से हरे रंग में कारोबार कर रहा था।
अशोक लीलैंड शेयर प्राइस इतिहास(Ashok Leyland Share Price History)
अशोक लीलैंड एसएंडपी बीएसई 100 इंडेक्स का कंस्टिचुएंट है। बीएसई एनालिटिक्स के मुताबिक पिछले एक साल में इसके शेयर 20% और दो साल में 34% चढ़े हैं। एनालिटिक्स के मुताबिक पिछले 5 वर्षों में 121% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
अशोक लीलैंड लाभांश इतिहास(Ashok Leyland Dividend History)
बीएसई की वेबसाइट के मुताबिक अशोक लीलैंड (Ashok Leyland Stock) ने 2023 में प्रत्येक स्टॉक पर 2.60 रुपए का लाभांश दिया। 2022 और 2021 में फर्म ने प्रत्येक स्टॉक पर क्रमशः 1 रुपए और 0.60 रुपए का लाभांश दिया था। 2020 में कंपनी ने प्रत्येक स्टॉक में अपने निवेशकों को लाभांश के रूप में 0.50 रुपए वितरित किए थे।
(डिस्क्लेमर: निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।)
