Go First में लगी इस्तीफों की झड़ी, सैलरी लेट होने से अब तक 150 ने छोड़ा साथ

Go First 150 Employees Resigned: गो फर्स्ट को अपने कर्मचारियों को अपने साथ जोड़े रखने की बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कई कर्मचारी सैलरी का भुगतान नहीं होने के कारण इस्तीफा दे रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गो फर्स्ट के 150 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा
  • सैलरी में देरी से हैं नाराज
  • आगे और लोग दे सकते हैं इस्तीफा

Go First 150 Employees Resigned: एक तरफ बंद पड़ी एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) अपना ऑपरेशन फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है, पर वहीं दूसरी तरफ कंपनी के 150 कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी को अपने कर्मचारियों को अपने साथ जोड़े रखने की बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कई कर्मचारी सैलरी का भुगतान नहीं होने के कारण इस्तीफा दे रहे हैं।

150 लोगों ने दिया इस्तीफा

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार 30 पायलटों, 50 केबिन क्रू सदस्यों और 50 ग्राउंड हैंडलिंग और इंजीनियरिंग कर्मचारियों सहित लगभग 150 कर्मचारियों ने पिछले दो हफ्तों में अपना इस्तीफा दे दिया है।

End of Feed