Bank Holiday Today: क्या आज मंगलवार, 29 अक्तूबर 2024 को पूरे देश में धनतेरस के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे? मंगलवार को पूरे देश धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में क्या 29 अक्टूबर मंगलवार को सभी बैंक ब्रांच बंद रहेंगी? अगर आईबीआई की लिस्ट देखें तो मंगलवार की RBI ने छुट्टी नहीं दे रखी है। ये छुट्टी बैंकों की नहीं होगी। आइए जानते हैं इसकी क्या वजह है।
क्या धनतेरस पर बैंक बंद है?
क्या आज, 29 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे ?
मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 को पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। हालांकि, मंगलवार को बैंक बंद नहीं रहेंगे। बैंकों में जैसा अन्य दिन कामकाज होता है वैसा ही सामान्य तरीके से काम होगा। धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं, दिवाली से पहले मनाया जाने वाला एक खास त्योहार है। हिंदू धर्म में यह दिन धन के देवता कुबेर, आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदते हैं, क्योंकि इसे शुभ और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है।
दिवाली पर बैंक कब रहेंगे बंद: जानें क्यों मिलेगी 2 दिन की छुट्टी
कुछ लोग 31 अक्टूबर को दिवाली मान रहे हैं, तो कुछ 1 नवंबर को। दिवाली की तारीख को लेकर लोगो में काफी कन्फ्यूजन है। इस साल 2024 में पंचांग के अनुसार, दिवाली गुरुवार, 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी, क्योंकि अमावस्या इसी दिन दोपहर 3:12 बजे से शुरू हो रही है और अगले दिन यानी 1 नवंबर को शाम 5:53 बजे खत्म हो जाएगी। अमावस्या के खत्म होने की वजह से 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजन का समय नहीं होगा, इसलिए पूजा 31 अक्टूबर की शाम को होगी।
इसी कन्फ्यूजन के चलते इस बार RBI ने दिवाली की छुट्टी 2 दिन यानी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दी है। इससे लोगों और निवेशकों के बीच भ्रम की स्थिति खत्म होगी, और दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे।
RBI की अक्टूबर 2024 में छुट्टियों की लिस्ट
दिवाली की छुट्टी
आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, तेलंगाना और तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बैंक 31 अक्टूबर को बंद रहेंगे।1 नवंबर (शुक्रवार)
दीपावली, कुट महोत्सव और कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।इन राज्यों में 4 दिन की लंबी छुट्टी
31 अक्टूबर, 1 नवंबर, 2 नवंबर को लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे और इसके बाद 3 नवंबर को रविवार होगा। कर्नाटक, महाराष्ट्र में लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे।इन राज्यों में 3 दिन की लंबी छुट्टी
1 नवंबर, 2 नवंबर को लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे और इसके बाद 3 नवंबर को रविवार होगा| अक्टूबर-24 | 1 | 2 | 3 | 10 | 11 | 12 | 14 | 15 | 16 | 17 | 24 | 26 | ३१ |
| अगरतला | • | • | • | • | • | ||||||||
| अहमदाबाद | • | • | |||||||||||
| आइजोल | • | • | |||||||||||
| बेलापुर | • | • | |||||||||||
| बेंगलुरु | • | • | • | • | |||||||||
| भोपाल | • | • | • | ||||||||||
| भुवनेश्वर | • | • | • | • | |||||||||
| चंडीगढ़ | • | • | • | • | |||||||||
| चेन्नई | • | • | • | • | |||||||||
| देहरादून | • | • | |||||||||||
| गंगटोक | • | • | • | • | • | ||||||||
| गुवाहाटी | • | • | • | • | • | • | |||||||
| हैदराबाद - आंध्र प्रदेश | • | • | • | ||||||||||
| हैदराबाद - तेलंगाना | • | • | • | ||||||||||
| इम्फाल | • | • | |||||||||||
| ईटानगर | • | • | • | • | |||||||||
| जयपुर | • | • | • | • | |||||||||
| जम्मू | • | • | • | • | |||||||||
| कानपुर | • | • | • | • | |||||||||
| कोच्चि | • | • | • | • | |||||||||
| कोहिमा | • | • | • | • | |||||||||
| कोलकाता | • | • | • | • | • | • | |||||||
| लखनऊ | • | • | • | • | |||||||||
| मुंबई | • | • | |||||||||||
| नागपुर | • | • | |||||||||||
| नई दिल्ली | • | • | •* | • | |||||||||
| पणजी | • | • | • | ||||||||||
| पटना | • | • | • | • | |||||||||
| रायपुर | • | • | • | ||||||||||
| रांची | • | • | • | • | |||||||||
| शिलांग | • | • | • | ||||||||||
| शिमला | • | • | • | • | |||||||||
| श्रीनगर | • | • | • | ||||||||||
| तिरुवनंतपुरम | • | • | • | • |
| छुट्टी का विवरण | दिन |
| राज्य विधान सभा के आम चुनाव 2024 | 1 |
| महात्मा गांधी जयंती/महालय अमावस्या | 2 |
| नवरात्र स्थापना/महाराजा अग्रसेन जयंती | 3 |
| दुर्गा पूजा/दशहरा (महा सप्तमी) | 10 |
| दशहरा (महाष्टमी/महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा (दसईं)/दुर्गा अष्टमी | 11 |
| दशहरा/दशहरा (महानवमी/विजयादशमी)/दुर्गा पूजा (दसैन) | 12 |
| दुर्गा पूजा (दसैन) | 14 |
| दुर्गा पूजा (दसैन) | 15 |
| लक्ष्मी पूजा | 16 |
| महर्षि वाल्मिकी जयंती/कति बिहू | 17 |
| *भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली का कार्यालय 24 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) को 1400 बजे बंद हो जाएगा। | 24 |
| परिग्रहण दिवस | 26 |
| दिवाली (दीपावली)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/नरक चतुर्दशी | 31 |
इस महीने में विभिन्न राज्यों में 14 बैंक अवकाश हो चुके हैं, जिनमें से प्रत्येक अवकाश क्षेत्र-विशिष्ट उत्सवों और घटनाओं को दर्शाता है।
