Bank: क्या आज बंद हैं बैंक, कर्मचारी संघ ने किया है देशभर में हड़ताल का ऐलान

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 28, 2024, 10:37 AM IST

Are Bank Closed Today: यह हड़ताल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपने कर्मचारी संघ के 13 पदाधिकारियों को आरोप पत्र जारी करने के फैसले के विरोध में किया गया है। एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान उन यूनियन नेताओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए किया है, जिनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।

Are Bank Closed Today: क्या आज बैंक बंद हैं? यह सवाल देश के तमाम लोगों के दिमाग में घूम रहा है, क्योंकि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। अब बैंक आज यानी मंगलवार को बंद रहेंगे या नहीं अभी तक इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, देशव्यापी हड़ताल के चलते देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यह हड़ताल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपने कर्मचारी संघ के 13 पदाधिकारियों को आरोप पत्र जारी करने के फैसले के विरोध में किया गया है।

Nationwide Bank Strike Today

क्या आज बंद हैं बैंक।

कर्मचारियों ने क्यों किया है हड़ताल का ऐलान

दरअसल, इन अधिकारियों को केरल में बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन के 23वें द्विवार्षिक सम्मेलन में भाग लिया था। इस वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान उन यूनियन नेताओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए किया है, जिनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।

End of Feed