Anya Polytech IPO: GMP में उछाल, दांव लगाने का आखिरी मौका

Anya Polytech IPO: अन्या पॉलीटेक का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग(IPO) सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है। यह दूसरे दिन के अंत तक करीब 47 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

Anya Polytech IPO: अन्या पॉलीटेक का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग(IPO), जो गुरुवार 26 दिसंबर 2024 को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था आज 30 दिसंबर, 2024 को बंद होने वाला है। अन्या पॉलीटेक की 44.80 करोड़ रुपये की पब्लिक ऑफरिंग में 3,20,00,000 शेयरों का पूरी तरह से नया इश्यू शामिल है। कंपनी ने 13 से 14 रुपये प्रति शेयर का मूल्य बैंड निर्धारित किया है, जिसमें लॉट साइज 10000 शेयर है। तदनुसार निवेशक न्यूनतम 10,000 शेयरों और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। अन्या पॉलीटेक IPO को 27 दिसंबर 2024 को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन के अंत तक करीब 47 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया था।

Anya Polytech IPO, anya Polytech Share Price, Anya Polytech Subscription, Anya Polytech & Fertilizers

अन्या पॉलीटेक आईपीओ से कमाई का आखिरी मौका! (तस्वीर-Canva)

आन्या पॉलीटेक GMP

इस बीच सोमवार को ग्रे मार्केट में आन्या पॉलीटेक के गैर-लिस्टेड शेयरों पर मजबूत प्रीमियम जारी रहा। ग्रे मार्केट गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों ने खुलासा किया कि कंपनी के शेयरों की कीमत 18 रुपये प्रति शेयर थी जो IPO प्राइस 14 रुपये के ऊपरी छोर के मुकाबले 4 रुपये या 28.57 प्रतिशत के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) को दर्शाता है।

End of Feed