Reliance Power: रिलायंस पावर की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस न्यू सनटेक प्राइवेट लिमिटेड ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के साथ 25 साल का लॉन्ग टर्म बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के अनुसार, रिलायंस न्यू सनटेक 465 मेगावाट/1,860 मेगावाट घंटा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) के साथ एकीकृत 930 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति 3.53 रुपये प्रति किलोवाट घंटा की प्रतिस्पर्धी स्थिर दर पर करेगी।
रिलायंस पावर की सब्सिडियरी ने किया समझौता
ये भी पढ़ें -
10,000 करोड़ रुपये तक का पूंजी निवेश शामिल
रिलायंस पावर की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस न्यू सनटेक अगले 24 महीने के भीतर एक ही स्थान पर एशिया की सबसे बड़ी एकीकृत सौर और बीईएसएस परियोजना विकसित करने एवं शुरू करने के लिए तैयार है।
इस परियोजना में 10,000 करोड़ रुपये तक का पूंजी निवेश शामिल है, जो परिचालन क्षमता तथा दीर्घकालिक मूल्य सृजन के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
स्वच्छ ऊर्जा बदलाव की दिशा में बड़ी उपलब्धि
930 मेगावाट की अनुबंधित क्षमता प्राप्त करने के लिए परियोजना के तहत 1,700 मेगावाटपी (मेगावाट पीक) से अधिक स्थापित सौर उत्पादन क्षमता स्थापित की जाएगी।
बयान में कहा गया, यह रणनीतिक समझौता भारत में अब तक की सबसे महत्वपूर्ण दीर्घकालिक बिजली खरीद व्यवस्थाओं में से एक है, जो देश के स्वच्छ ऊर्जा बदलाव की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।
कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस
- बीते 5 दिनों में रिलायंस पावर का शेयर करीब 8.5 फीसदी गिरा है
- 1 महीने में इसमें 7 फीसदी की गिरावट आई है
- 6 महीनों में ये शेयर 4.6 फीसदी गिरा है
- 2025 में अब तक शेयर 10 फीसदी गिरा है
(इनपुट - भाषा)
