Copper is the next gold: वेदान्ता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कॉपर को "अगला गोल्ड" करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह धातु इलेक्ट्रिक वाहनों, रिन्यूएबल एनर्जी, AI और डिफेंस टेक्नोलॉजी में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रही है। अनिल अग्रवाल ने बताया कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी गोल्ड माइनिंग कंपनी, Barrick Gold, अब अपने नाम से "Gold" हटाने की तैयारी में है। अब कंपनी खुद को "Barrick Mining Corporation" कहलाना चाहती है, क्योंकि वह तेजी से कॉपर माइनिंग की ओर बढ़ रही है।
भारत के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: अनिल अग्रवाल की अपील
भारत के लिए बड़ा अवसर
अग्रवाल ने कहा कि भारत में क्रिटिकल और ट्रांजिशन मेटल्स की खोज और उत्पादन की बड़ी संभावनाएं हैं। यह समय है जब युवा उद्यमियों और निवेशकों को इस क्षेत्र में कदम रखना चाहिए। उन्होंने इसे एक “मिशन” बनाने की अपील की।
गोल्ड की कीमतें भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर
दूसरी ओर, दिल्ली में सोने की कीमत ₹98,170 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। बीते दिन गोल्ड की कीमत ₹1,650 बढ़कर ₹98,100 तक गई थी। इससे गोल्ड में निवेश करने वालों को भी अच्छा रिटर्न मिला है।
