ET Now Global Business Summit 2024: हम फैमिली प्लानिंग मानते हैं, लेकिन राजनीतिक कुनबा जितना बड़ा हो उतना अच्छा - अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ET Now Global Business Summit 2024 के मंच से गठबधन की राजनीति पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि किन मजबूरियों के चलते कई पार्टियां उनके NDA गठबंधन में आती हैं और छोड़कर जाती हैं।

ET Now Global Business Summit 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 के दूसरे दिन मंच से बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को तो गिनाया ही, साथ ही भविष्य के लिए अपनी योजनाओं का भी जिक्र किया। अमित शाह ने विकसित भारत को लेकर अपने विचार रखे। ग्रुप एडिटर इन चीफ, टाइम्स नाउ नवभारत एंड टाइम्स नाउ नाविका कुमार ने जब उनसे जेडीयू के फिर से एनडीए और राष्ट्रीय लोक दल के NDA में शामिल होने पर प्रश्न पूछा तो अमित शाह ने अपने ही अंदाज में कहा - देखिए हम फैमिली प्लानिंग में मानते हैं, लेकिन पॉलिटिक्स में फैमिली प्लानिंग को नहीं मानते। यहां तो कुनबा जितना बड़ा हो, उतना ही अच्छा है, यही हमारी मान्यता है।

Amit Shah in ETNowGBS.

अमित शाह ने गठबंधन पर रखी अपनी बात

एनडीए में सहयोगी पार्टियों के आने-जाने के प्रश्न पर अमित शाह ने कहा कि हमारी आइडियोलॉजी में कोई बदलाव नहीं आया है। हमारी आइडियोलॉजी 1950 में जो थी वही आज भी है। हम 1950 से ही मानते आए हैं कि कांग्रेस की आइडियोलॉजी से देश आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि एनडीए में जो भी पार्टियां आती हैं वह हमारी आइडियोलॉजी को जानकर आते हैं। उन्हें अगर हमारी आइडियोलॉजी शूट करती है तो वे हमारे साथ आते हैं। जिनको शूट नहीं करती वह एनडीए में शामिल नहीं होते। उन्होंने कहा कि हमने कभी किसी भी पार्टी को NDA से बाहर नहीं किया।

End of Feed