'वर्क फ्राम होम' खत्म करने की तैयारी में Amazon, कर्मचारियों के लिए आया नया फरमान

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 21, 2023, 09:22 AM IST

Amazon News : अमेजन के सीईओ एंडी जैसी की ओर से जारी किए गए मेमो में कहा गया है कि कर्मचारियों को मई से सप्ताह में तीन दिन ऑफिस आकर काम करना होगा। जैसी ने हालांकि, कहा कि 'वर्क फ्राम ऑफिस' के पूरे प्रारूप को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

Amazon employees : ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन ने अपने कर्मचारियों से सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस आकर काम करने के लिए कहा है। अमेजन के सीईओ एंडी जैसी की ओर से जारी किए गए मेमो में कहा गया है कि कर्मचारियों को मई से सप्ताह में तीन दिन ऑफिस आकर काम करना होगा। जैसी ने हालांकि, कहा कि 'वर्क फ्राम ऑफिस' के पूरे प्रारूप को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

'वर्क फ्राम होम' खत्म करने की तैयारी में Amazon, कर्मचारियों के लिए आया नया फरमान

कामकाज में बेहतर तालमेल के लिए फैसलारिपोर्टों के मुताबिक जैसी ने कहा, 'दुनिया भर में कंपनी के हजारों कर्मचारियों को ऑफिस ले आना आसान काम नहीं है। इसलिए हम इस बारे में एक योजना तैयार करने के लिए कर्मचारियों को थोड़ा वक्त देने जा रहे हैं।' उन्होंने कहा कि कंपनी की अलग-अलग टीमों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के लिए कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने का फैसला किया गया है।

End of Feed