Real Estate Sector: भरोसे से बनी पहचान, एएम रियल्टी ने बदली रियल एस्टेट निवेश की तस्वीर; आगे क्या है प्लान

कंपनी की प्रमुख परियोजनाओं में शाहपुरा स्थित हिल व्यू फार्म्स, सांभर क्षेत्र का एएम हेरिटेज सिटी एंड फार्म्स तथा खाटू श्याम मंदिर के निकट विकसित एएम श्याम नगरी शामिल हैं। इन परियोजनाओं में पारंपरिक प्लॉटिंग के साथ लाइफस्टाइल और सामुदायिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Real Estate Sector: आज हर शख्स अपने घर अपनी छत का सपना संजोये हुए है। इस सपने को पूरा करने के लिए भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। पिछले एक दशक के दौरान बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जहां पहले निवेशकों का फोकस केवल जमीन और संपत्ति खरीदने तक सीमित था, वहीं अब बेहतर जीवनशैली, वेलनेस और सामुदायिक सुविधाएं भी निवेश के महत्वपूर्ण पैमाने बनते जा रहे हैं। लोग अपने आसपास तमाम मूलभूत सुविधाएं पाने के लिए अच्छी जगहों का चयन करना चाहते हैं। इसी बदलते ट्रेंड के बीच एएम रियल्टी सॉल्यूशंस ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

real-estate.

वर्ष 2014 में स्थापित एएम रियल्टी सॉल्यूशंस ने शुरुआत से ही कानूनी रूप से स्वीकृत और पारदर्शी परियोजनाओं पर जोर दिया। कंपनी के अनुसार, उसने राजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न राज्यों में 15 से अधिक परियोजनाओं का विकास किया है। इन परियोजनाओं के जरिए हजारों निवेशकों और परिवारों को भूमि एवं रियल एस्टेट निवेश के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

End of Feed