Alpex Solar IPO in Hindi: इस हफ्ते जो आईपीओ खुलने जा रहे हैं, उनमें अल्पेक्स सोलर का पब्लिक इश्यू भी शामिल है। अल्पेक्स सोलर का आईपीओ 8 फरवरी को खुलकर 12 फरवरी को बंद होगा। ये एक एसएमई आईपीओ है, जिसके इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड(Alpex Solar IPO Price Band) 109-115 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 74.52 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज(Alpex Solar IPO Size) 1200 शेयरों की है, यानी आपको कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। बता दें कि अभी अल्पेक्स सोलर का आईपीओ खुलने में दो दिन हैं, मगर ग्रे-मार्केट में शेयर का प्रीमियम काफी हाई है।
अल्पेक्स सोलर आईपीओ जीएमपी
ये भी पढ़ें -
कितना है अल्पेक्स सोलर जीएमपी(Alpex Solar IPO GMP)
आईपीओ वॉच के अनुसार अल्पेक्स सोलर का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 190 रु है, जबकि इसके आईपीओ में प्राइस बैंड का ऊपरी भाव 115 रु है। अगर आईपीओ में 115 रु का भाव ही फाइनल रहता है तो भी ये मौजूदा जीएमपी के आधार पर 165 फीसदी रिटर्न दे सकता है। हालांकि ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी का जीएमपी लिस्टिंग तक घट भी सकता है।कब होगी अल्पेक्स सोलर के शेयर की लिस्टिंग(Alpex Solar IPO Listing)
अल्पेक्स सोलर के शेयर की लिस्टिंग (Alpex Solar IPO Listing Date)15 फरवरी को होगी। एल्पेक्स सोलर भारत की प्रमुख सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसका मुख्यालय ग्रेटर नोएडा में है। कंपनी फोटोवोल्टिक मॉड्यूल की मैन्युफैक्चरिंग करती है, जिन्हें सौर पैनल के तौर पर जाना जाता है।यह एसी/डीसी सौर पंपों की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) के अलावा सोलर एनर्जी सॉल्यूशन भी प्रोवाइड करती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
