Akasa Air इंटरनेशनल उड़ान भरने को हुई तैयार, वीकली 900 से अधिक भर रही उड़ानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2023, 08:44 PM IST

Akasa Air International Flights: एविएशन इंडस्ट्री में एक साल पहले एंट्री मारने वाली कंपनी अकासा एयर (Akasa Air) ने मंगलवार को अपने बेड़े में 20वां विमान शामिल कर लिया है।

Akasa Air International Flights: एविएशन इंडस्ट्री में एक साल पहले एंट्री मारने वाली कंपनी अकासा एयर (Akasa Air) ने अपने बेड़े में 20वां विमान शामिल कर लिया है। इसके साथ एयरलाइन अब इंटरनेशनल ऑपरेशन शुरू कर पाएगी। Akasa Air ने इस बारे में जानकारी दी। सोमवार को परिचालन का एक साल पूरा करने वाली एयरलाइंस ने बयान में कहा कि इस समय वह प्रति सप्ताह 900 से अधिक उड़ानों का संचालन कर रही है और कुल 43 लाख यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचा चुकी है। अकासा एयर ने जिस विमान को अपने बेड़े में शामिल किया है, वो एक 737-8-200 वर्जन है और इसके साथ ऐसा करने वाली अकासा एयर एशिया की पहली एयरलाइन कंपनी हो गई है।

Akasa Air International Flights

अकासा एयर अपने बेड़े में 20वां विमान शामिल किया

एसएनवी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली एयरलाइंस की स्थापना जेट एयरवेज के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे और अन्य लोगों ने की। इसने सात अगस्त, 2022 को मुंबई से अहमदाबाद के लिए अपनी पहली उड़ान के साथ परिचालन शुरू किया।

End of Feed