Air Indias Inflight Safety Film: एयर इंडिया ने लोक नृत्य रूपों के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति का जश्न मनाते हुए शुक्रवार, 23 फरवरी को अपनी इनफ्लाइट सुरक्षा फिल्म लॉन्च की। इस फिल्म में नर्तक भरतनाट्यम, ओडिसी, मोहिनीअट्टम, कथक, कथकली, घूमर, बिहू और पंजाब का लोकनृत्य गिद्दा कर रहे हैं, जबकि उनके डांस के साथ एक आवाज पैसेंजर के लिए उड़ान के दौरान सुरक्षा नियमों के बारे में बता रही है।
डांस से दी गई सेफ्टी की टिप्स।
वीडियो में प्रत्येक नर्तक उड़ान के सुरक्षा सावाधानियों के बारे में बताता है और उन्हें मुद्राओं (हाथ के इशारों) का उपयोग करके चित्रित करता है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने फॉलोअर्स के साथ फिल्म को साझा करते हुए, एयर इंडिया ने लिखा, "सदियों से, भारतीय शास्त्रीय नृत्य और लोक-कला रूपों ने कहानी कहने और निर्देश देने के माध्यम के रूप में काम किया है। आज, वे एक और कहानी बता रहे हैं, जो उड़ान के दौरान सुरक्षा को लेकर है।" पेश है एयर इंडिया की नई सेफ्टी फिल्म, जो भारत की समृद्ध और विविध नृत्य परंपराओं से प्रेरित है।"
सेफ्टी फिल्म को सोशल मीडिया पर लोगों से शानदार रिएक्शन मिल रहे हैं। कई यूजर्स ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को "इतनी खूबसूरती से" प्रदर्शित करने के लिए एयर इंडिया की प्रशंसा की।
एक यूजर ने लिखा, "प्रिय एयर इंडिया, आपने तो मेरा दिल चुरा लिया। कृपया यूएसए और भारत के बीच सीधी सेवाएं बढ़ाएं, एयर इंडिया की उड़ान के लिए इंतजार नहीं कर सकते।"
यूजर्स के कुछ अन्य रिएक्शन
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया।
किसने बनाया वीडियो
एयरलाइन के एक बयान के अनुसार, सुरक्षा फिल्म को निर्देशक भारतबाला, गायक-संगीतकार शंकर महादेवन और गीतकार प्रसून जोशी के सहयोग से विकसित किया गया था। यह फ़िल्म शुरुआत में एयर इंडिया के नए A350 विमान पर होगी और जल्द ही इसे अन्य विमानों पर भी लगाया जाएगा।
