Emcure Pharmaceuticals and Bansal Wire Listing: आज शेयर बाजार में दो नई कंपनियों की लिस्टिंग हुई है। इनमें एमक्योर फार्मास्युटिकल्स और बंसल वायर शामिल हैं। दोनों ही कंपनियों के शेयर अच्छे प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। पहले बात करते हैं एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की। इसका शेयर BSE पर 1325.05 रु पर लिस्ट हुआ। जबकि इसके IPO में शेयरों का फाइनल प्राइस 1008 रु फिक्स हुआ था। यानी इसकी लिस्टिंग 31.45 फीसदी प्रीमियम पर हुई। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर आईपीओ प्राइस (1008 रु) के मुकाबले 347.65 रु या 34.49 फीसदी की मजबूती के साथ 1355.65 रु पर है।
एमक्योर फार्मास्युटिकल्स और बंसल वायर की शानदार लिस्टिंग
ये भी पढ़ें -
बंसल वायर की लिस्टिंग
बंसल वायर का शेयर 256 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 352.05 रु पर लिस्ट हुआ। इसका शेयर 37.5 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 88.20 रु या 34.45 फीसदी की मजबूती के साथ 344.20 रु पर है। लिस्टिंग के बाद शेयर में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।
आईपीओ की डिटेल
बंसल वायर इंडस्ट्रीज का आईपीओ 03 जुलाई को खुलकर 05 जुलाई को बंद हुआ था। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 243-256 रु था। जबकि लॉट साइज 58 शेयरों की थी। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 745 करोड़ रु जुटाए।एम्क्योर का आईपीओ भी 03 जुलाई को खुलकर 05 जुलाई को बंद हुआ था। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 960-1008 रु था। जबकि लॉट साइज 14 शेयरों की थी। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 1952.03 करोड़ रु जुटाए।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो आईपीओ की लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
