Adi Godrej Birthday: देश के पहले चुनाव के लिए बनाए बैलेट बॉक्स, लॉन्च किया दुनिया का पहला वेजिटेबल ऑयल सोप, ऐसी है गोदरेज की कहानी

Adi Godrej Birthday: गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन आदि गोदरेज का आज 81वां जन्मदिन है। आदि गोदरेज का जन्म 3 अप्रैल, 1942 को मुंबई में हुआ था। 126 साल पहले 1897 में स्थापित हुई गोदरेज ग्रुप को एक नए मुकाम तक पहुंचाने में आदि गोदरेज ने एक अहम भूमिका निभाई।

KEY HIGHLIGHTS
  • गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन आदि गोदरेज का आज 81वां जन्मदिन
  • आदि गोदरेज का जन्म 3 अप्रैल, 1942 को मुंबई में हुआ था
  • आदि गोदरेज ने 126 साल पुरानी कंपनी को नए मुकाम तक पहुंचाया

Adi Godrej Birthday: गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) के चेयरमैन आदि गोदरेज आज 81 साल के हो गए। आदि गोदरेज का जन्म 3 अप्रैल, 1942 को मुंबई में हुआ था। गोदरेज ग्रुप न सिर्फ भारत के सबसे पुराने बिजनेस में एक है बल्कि गोदरेज परिवार को इतिहास भी काफी पुराना है। आर्देशिर गोदरेज और उनके छोटे भाई पिरोजशा गोदरेज ने साल 1897 में गोदरेज ग्रुप की स्थापना की थी। आदि गोदरेज और पिरोजशा गोदरेज के बीच दादा-पोते का रिश्ता है। गोदरेज के बिजनेस में अब आदि गोदरेज के बेटे पिरोजशा गोदरेज भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस तरह से गोदरेज ग्रुप की स्थापना से लेकर अभी तक इस कंपनी को चौथी पीढ़ी संभाल रही है।

Adi Godrej, Godrej, Godrej Group, Godrej Family, Godrej History

Adi Godrej Birthday: गोदरेज ने देश के पहले चुनाव के लिए बनाए थे बैलेट बॉक्स

1897 में ताला बनाने वाली कंपनी के रूप में गोदरेज ने शुरू किया था बिजनेस

भारत की आजादी के दौरान स्वदेशी आंदोलन से जुड़ी इस कंपनी ने साल 1897 में ताला बनाने वाली कंपनी के तौर पर अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। साल 1918 में कंपनी ने दुनिया का पहला वेजिटेबल ऑयल सोप लॉन्च किया। ताले और साबुन के बाद गोदरेज ने अलमारी के बिजनेस में हाथ आजमाया। साल 1923 में गोदरेज ने स्टील की अलमारी बनाई। आपको जानकर हैरानी होगी कि गोदरेज ने आजाद भारत में साल 1951 में पहली बार हुए चुनाव में इस्तेमाल किए गए बैलेट बॉक्स भी बनाया था।

End of Feed