Adani Group Stock rise: हिंडनबर्ग की 'दुकान' बंद, अडानी ग्रुप के शेयरों ने भरी उड़ान; पावर शेयर सबसे ज्यादा तेजी

Hindenburg impact on Adani Group: हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने की घोषणा के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में 9% तक की बढ़त देखी गई। जानें इस उछाल के पीछे का कारण और पूरी डिटेल।

Hindenburg impact on Adani Group: अडाणी ग्रुप के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त उछाल देखा गया। यह उछाल अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने की घोषणा के बाद हुआ। हिंडनबर्ग ने 2023 में अडाणी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसने भारतीय शेयर बाजार में भारी हलचल मचाई थी।

Adani group share price

अडानी ग्रुप शेयर।

अडाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार बढ़त

  • अडाणी पावर: 9% की तेजी, ₹599.90 पर पहुंचा
  • अडाणी ग्रीन एनर्जी: 8.8% की बढ़त, ₹1,126.80 पर पहुंचा
  • अडाणी एंटरप्राइजेज: 7.7% की वृद्धि, ₹2,569.85 पर पहुंच गया
  • अडाणी टोटल गैस: 7% की तेजी, ₹708.45 पर बंद
  • अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस: 6.6% की बढ़त, ₹832.00 पर पहुंचा
  • अडाणी पोर्ट्स: 5.5% की तेजी, ₹1,190 पर पहुंचा

End of Feed